खूंटी में बीजेपी का उपायुक्त कार्यालय घेराव, जेपीएससी, जेएससीए धांधली की सीआईडी जांच की मांग।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच और आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी, खूँटी द्वारा उपायुक्त कार्यालय का घेराव एवं जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री नीलकंठ मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, काशीनाथ महतो और रूपेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और उनके अधिकारों की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। युवाओं को न्याय मिलने तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड