शुरू न्यूज़
खूंटी सदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में शुक्रवार सुबह तजना नदी पुल के नीचे एक महिला और एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बड़गांई निवासी नेहा कुमारी (25) और अरुण कुमार राणा (21) के रूप में हुई है, जो आपस में पड़ोसी थे। नेहा की छोटी बहन की शादी शनिवार को होनी थी, जिसके लिए वह अपने मायके बड़गांई आई थी।
परिजनों के अनुसार, नेहा अपने पांच वर्षीय बेटे को मायके ले जाने के लिए गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के डुड़िया गांव स्थित अपने ससुराल गई थी, जहां पति कुंदन प्रमाणिक ने बच्चे को देने से इनकार कर दिया। इसके बाद नेहा और अरुण ने करंज थाना पहुंचकर मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। गुरुवार शाम करीब चार बजे जब दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तब आरोप है कि कुंदन प्रमाणिक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उन्हें पीछे से धक्का मारकर गिराया और जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए।
घटनास्थल पर पुल के ऊपर खून के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि दोनों की हत्या वहीं की गई और शवों को नीचे फेंक दिया गया। नेहा का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला, जबकि अरुण का शव पुल के किनारे नाली में पड़ा था। इस घटना के बाद से कुंदन प्रमाणिक फरार है। एसडीपीओ मंगल सिंह जामूदा, खूंटी सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह और सोयको थाना प्रभारी पीआर पांडे समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायड के साथ जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड