नाग पंचमी पर हुरदाग महावीर अखाड़ा में सजा भव्य मेला, दंगल प्रतियोगिता बना आकर्षण का केंद्र
हुरदाग गांव स्थित महावीर अखाड़ा में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को भव्य मेले एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष विजय राम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण शामिल हुए। शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी, पूर्व मुखिया मालती देवी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सोनू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेला परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खान-पान के स्टॉल तथा मनोरंजन के साधन लगाए गए थे। स्थानीय होने के कारण मेले में हुरदाग सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। बच्चों, महिलाओं और युवाओं में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित दंगल प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अखाड़े के चारों ओर जुटे रहे। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
मेला समिति के अध्यक्ष विजय राम ने बताया कि नाग पंचमी के अवसर पर वर्षों से इस प्रकार के धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किए जाते रहे हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
मौके पर मेला समिति के सचिव संजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, कुलदीप यादव, संजय यादव, हेमंत पासवान, सुनील कुमार, रवि एस कुमार, रवि, हरिशंकर भगत, भोला चंद्रवंशी, सुरेश सिंह सहित हुरदाग गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड