रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

डंडई थाना क्षेत्र के पांच चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दैनिक भास्कर डंडई

डंडई थाना क्षेत्र के पांच चोर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने 24 घंटे में मेराल स्कूल चोरीकांड का किया उद्भेदन

जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने  आरोपियों के पास से पिकअप वैन, टाटा पंच कार, सोलर इनवर्टर, छह 12 वोल्ट की बैटरियां और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने की।

शुक्रवार को मेराल थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीपीओ दिलु लोहार, इंस्पेक्टर बृज कुमार और थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैटरी, बिजली तार और मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ दिलु लोहार और इंस्पेक्टर बृज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध पकड़े गए

छापेमारी दल ने भंडरिया थाना क्षेत्र के सरायडीह में वाहन चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी अरशद अंसारी, पिता रफीक अंसारी और इस्तेखार अंसारी, पिता रहमुद्दीन अंसारी को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्य तसरार निवासी दिलशाद अली, पिता उम्मत रसूल अंसारी, साजिद अली, पिता स्व. मुस्लिम अंसारी,  तथा लवाहीकलां गांव निवासी दीपक कुमार, पिता नंदू साह को भी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

हासनदाग मध्य विद्यालय में चोरी की बात स्वीकारी

पुलिस के अनुसार, अरशद अंसारी और इस्तेखार अंसारी ने मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग मध्य विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल दिलशाद अंसारी पूर्व में भी धुरकी थाना कांड संख्या 168/2019 तथा डंडई थाना कांड संख्या 52/2019 में जेल जा चुका है।

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

छापेमारी टीम में एसडीपीओ दिलु लोहार, इंस्पेक्टर बृज कुमार, मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत, डंडई थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकरी, एसआई रवि कुमार, एसआई श्रीकांत कुमार, एएसआई जलेंद्र कुमार, चालक जयराम कुमार पांडेय सहित मेराल और डंडई थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी