रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

चाईबासा में आदिवासी सम्मेलन में बारिश और कीचड़ के बावजूद उमड़ी भीड़

कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज

आदिवासी सम्मेलन में बारिश और कीचड़ की परवाह किए बगैर उमड़ी भीड़, देर रात तक मांदर-नगाड़े की धुन पर झूमे लोग
चाईबासा। आदिवासियों की एकता, संस्कृति, पहचान और परंपरा के प्रतीक विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन रविवार को चाईबासा के सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में भव्य रूप से किया गया। समारोह में पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा ओडिशा, बंगाल, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए।
वर्षा के कारण कार्यक्रम स्थल एसोसिएशन ग्राउंड कीचड़ से भर गया था, लेकिन बारिश और कीचड़ की परवाह किए बगैर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही। कार्यक्रम स्थल के साथ पूरे चाईबासा शहर में देर रात तक लोगों की भीड़ देखी गई। झमाझम बारिश और कीचड़ के बीच भी लोग मांदर और नगाड़े की धुन पर नाचते रहे। खराब मौसम के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बना।
विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति कोल्हान, चाईबासा के तत्वावधान में आयोजित समारोह में विभिन्न आदिवासी समाज के पाहन और दिउरी ने सुख-समृद्धि, शांति और समाज की खुशहाली के लिए सामूहिक पूजा-अर्चना की। हो, उरांव, संथाल, मुंडा, लोहरा, भूमिज, बिरहोर सहित 40 से अधिक सामाजिक संगठनों के लोग पारंपरिक परिधान में शामिल हुए और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
समारोह में जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति से आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत की झलक पेश की। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी भाषा, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण, शिक्षा, युवाओं के नेतृत्व तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। समारोह स्थल पर पारंपरिक व्यंजन, परिधान और स्थानीय संस्कृति से जुड़े करीब 50 स्टॉल लगाए गए थे।देर रात तक शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजन में संयोजक गणेश पाट पिंगुवा, अध्यक्ष ईपिल सामड, सचिव रवि बिरूली, कोषाध्यक्ष संजय लागुरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
#विश्वआदिवासीदिवस
#चाईबासा
#आदिवासीसम्मेलन
#आदिवासीएकता
#मांदरनगाड़ा
#WorldTribalDay
#Chaibasa
#AdivasiFestival
#TribalUnity
#JharkhandNews



Author: कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
Publisher: Shuru News
Source: Shuru News
Published:
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी