शुरू न्यूज़
🚨चाईबासा के बड़ा गुईरागांव में युवती का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
चाईबासा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ा गुईरागांव स्थित दिवरिसाई टोला में 19 वर्षीय पूनम सुंडी का शव सोमवार सुबह उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतका के पिता गोपाल सुंडी ने बताया कि सोमवार सुबह घर का माहौल सामान्य था। पूनम ने परिवार के लिए भोजन भी बनाया था। इसके बाद परिवार के सदस्य खेत में काम करने चले गए। कुछ देर बाद खेत से लौटी उसकी मां ने पूनम को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दूसरे कमरे में जाकर देखने पर पूनम धोती के सहारे फंदे से लटकी मिली।
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। मुखिया के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
#चाईबासा_समाचार
#गुईरागांव
#मुफ्फसिल_थाना
#पुलिस_जांच
#झारखंड_न्यूज
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड