₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

CITI LIVE Jharkhand

पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। सदर बाजार स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद तीनों विग्रहों को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर भव्य रथ यात्रा की शुरुआत हुई।

यह रथ यात्रा सदर बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकलकर सदर बाजार, अमला टोला, सदर थाना, पोस्ट ऑफिस और नीमड़ीह चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवान दुर्गा मंदिर स्थित मौसीबाड़ी पहुंची। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु जगह-जगह रथ को रोककर भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना करते रहे और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नितिन प्रकाश तथा शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुंद रूंगटा ने भी महाप्रभु के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी