रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

ग्राम सभा में नशे, साइबर अपराध और डायन प्रथा पर चर्चा

Saranda News25

सागजोड़ी में सामूहिक पुलिसिंग के तहत ग्राम सभा, नशा, डायन प्रथा और साइबर अपराध पर दी गई जानकारी
चाईबासा। सामूहिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत रविवार को जराईकेला थाना क्षेत्र के ग्राम सागजोड़ी में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। जराईकेला थाना प्रभारी श्री अमित कुमार पासवान के दिशा-निर्देश पर सब इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल गांव पहुंचा। बैठक के दौरान ग्रामीणों को नशा, डायन प्रथा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया।
बैठक में जराईकेला थाना के सब इंस्पेक्टर अविनाश हेंब्रम ने अफीम, गांजा, पोस्ता सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन और अवैध कारोबार से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। वहीं, मादक पदार्थों का अवैध कारोबार कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
सब इंस्पेक्टर अविनाश हेंब्रम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP, बैंक संबंधी जानकारी, ऑनलाइन इनाम और KYC अपडेट के नाम पर ठगी की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाता संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की।
वहीं, सब इंस्पेक्टर श्री भीमा राम बनसिंह ने ग्रामीणों को डायन प्रथा और अंधविश्वास के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डायन जैसी कोई चीज नहीं होती, बल्कि अंधविश्वास और सामाजिक सोच के कारण किसी महिला को डायन बना दिया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अंधविश्वास से दूर रहने तथा किसी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित या उसके साथ हिंसा करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही डायन प्रथा से जुड़े मामलों में कानून के तहत होने वाली कार्रवाई की भी जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे के अवैध कारोबार, साइबर ठगी अथवा अन्य अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सामूहिक पुलिसिंग के तहत आयोजित इस ग्राम सभा का उद्देश्य पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने तथा अपराध की रोकथाम में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी