🚨पुलिस वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों के प्रयास से कराया गया पोस्टमार्टम
हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र के केंदपोसी मोड़ के पास शनिवार की सुबह पुलिस के वाहन से टकराकर बाइक सवार 25 वर्षीय युवक वीरेंद्र खाण्डेयत की मौत हो गई। मृतक मुंडा रुईया गांव का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव से झींकपानी की ओर जा रहा था। इसी दौरान केंदपोसी मोड़ के पास आगे तेज गति से जा रहे पुलिस के वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद पीछे से आ रही वीरेंद्र की मोटरसाइकिल पुलिस वाहन से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आस-पास मौजूद लोगों के अनुसार, पुलिस का गश्ती वाहन एक मालवाहक ट्रक का पीछा कर रहा था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल वीरेंद्र को उठाकर हाट गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद मृतक के परिजनों पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव बनाया गया। इसके बाद परिजन सदर अस्पताल से शव लेकर अपने गांव चले गए। हालांकि, बाद में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बताया गया है कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दी गई जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और प्राथमिकी दर्ज कराई गई । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#हाटगम्हरिया #केंदपोसी #सड़कहादसा #युवककीमौत #चाईबासा
#HatGamharia #Kendposi #RoadAccident
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड