🚨झींकपानी के चिड़िया पहाड़ी में दर्दनाक हादसा, डूबते बैलों को बचाने के दौरान 20 वर्षीय चरवाहे की मौत
झींकपानी थाना क्षेत्र के चिड़िया पहाड़ी में सोमवार सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। बरसाती नाले में डूब रहे बैलों को बचाने के दौरान 20 वर्षीय चरवाहे सोमा सुंडी उर्फ दुबराज सुंडी की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, चिड़िया पहाड़ी स्थित घटनास्थल की पुलिया के दोनों ओर बने गड्ढों में बरसाती नाले का पानी भरा हुआ था। पुलिया पर भी पानी जमा था। पुलिया पार करने के दौरान रास्ते का सही अनुमान नहीं होने के कारण कई बैल बगल के गड्ढे में चले गए और पानी में डूबने लगे।
बैल को डूबते देख चरवाहा सोमा सुंडी घबरा गया और उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गया। काफी देर तक बैलों को निकालने का प्रयास करते हुए वह भी गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ मौजूद दूसरे चरवाहे ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका ।
#झींकपानी #चिड़ियापहाड़ी #दर्दनाकहादसा #चरवाहेकीमौत #बरसातीनाला #बैलबचानेकेदौरान #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #झारखंडसमाचार #KolhanBreakingNews
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड