🚨सारंडा के बहदा में कुइली नदी में बहे तीसरे व्यक्ति का शव दो दिन बाद भी नहीं मिला , ग्रामीण मुंडा के माता पिता का शव बरामद
सारंडा के बहदा गांव में कुइली नदी में बहे तीसरे व्यक्ति का शव दो दिन बाद भी नहीं बरामद किया जा सका
सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में रविवार देर शाम कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बहने से ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू के माता-पिता की मौत हो गई, जबकि उनके रिश्तेदार की पत्नी सुनीता सिद्धू अब भी लापता हैं।
बताया गया कि तीनों रविवार शाम करीब छह बजे अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तीनों तेज बहाव में बह गए। देर रात रोया सिद्धू की मां का शव नदी की झाड़ियों से बरामद हुआ, जबकि सोमवार सुबह उनके पिता बोसेन सिद्धू का शव भी मिल गया।
सुनीता सिद्धू की तलाश में पुलिस और ग्रामीणों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। सोमवार को मनोहरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। तेज बहाव और लगातार बारिश के कारण तलाशी अभियान में परेशानी हो रही है। घटना के बाद बहदा गांव में शोक का माहौल है।
#सारंडा
#बहदागांव
#कुइलीनदी
#नदीहादसा
#लापताव्यक्ति
#सर्चऑपरेशन
#छोटानागरा
#पश्चिमीसिंहभूम
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड