नेवरी रिंग रोड पहुंचा 240 पहियों वाला विशालकाय जंबो ट्रेलर, देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़
ओरमांझी। झारखंड की सड़कों पर पिछले कई दिनों से चर्चा में बना विशालकाय जंबो ट्रेलर सोमवार को रांची के नेवरी रिंग रोड पहुंचा। करीब 240 पहियों वाले इस हाइड्रोलिक ट्रेलर को देखने के लिए आसपास के गांवों और शहर से बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने ट्रेलर के साथ फोटो और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किए।
बताया जा रहा है कि ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी मशीनरी लेकर जा रहा है। विशाल आकार और धीमी रफ्तार के कारण यह रोजाना करीब 10 से 15 किलोमीटर ही दूरी तय कर रहा है। नेवरी से यह गोलंबर चौक होते हुए इरबा की ओर आगे बढ़ेगा। इसके गुजरने की खबर से रास्ते में पड़ने वाले इलाकों में भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड