नेपाल में आए जलप्रलय में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने के लिए भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर भारतीय लोगो ने कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा एवं जलप्रलय में
जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने एवं श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से रविवार की शाम महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल की सोनौली सीमा स्थित नो मैंस लैंड पर एक कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें स्थानीय व्यापारियों के साथ आम नागरिक पुलिस प्रशासन एवं नेपाल की पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे।कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना था कि भारत और नेपाल का सदियों पुराना रोटी बेटी का रिश्ता है।इस भीषण प्राकृतिक आपदा में सैकड़ो मासूम लोगों की जान गई है एवं हजारों की संख्या में लोग अभी भी लापता है।नेपाल की इस संकट की घड़ी में सभी भारतीय नेपाल के साथ हैं और हर संभव मदद के लिए तत्पर है। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई इस मौके पर प्रेस क्लब का महाराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी,लुंबिनी प्रेस क्लब अध्यक्ष कमल राय माझी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ,रामानंद रौनियार नेपाल के बेलहिया इंस्पेक्टर हरिराम डांगी सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं व्यापारी मौजूद रहे।
बाइट-कमल रायमझी,नेपाली नागरिक
बाइट-रामानंद रौनिउर
बाइट-अमित त्रिपाठी
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड