रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

होटल में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने की कार्रवाई, पांच हिरासत में

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने पांच को लिया हिरासत में

सेमरा स्थित होटल ग्रीन एंड रेस्टोरेंट में बाहरी युवकों व महिलाओं के आवागमन की सूचना पर पहुंची पुलिस, शांति भंग की आशंका में कार्रवाई
संतकबीरनगर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम सेमरा में एनएच-27 के किनारे स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक मौके पर विवाद और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। मामले में पांचों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसीलदार सदर अनुराग कुमार यादव तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे एवं एसओजी टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, पिछले कई दिनों से ग्राम सेमरा स्थित होटल ग्रीन एंड रेस्टोरेंट में महिलाओं एवं युवतियों के अधिक संख्या में आने-जाने तथा बाहरी युवकों की गतिविधियों को लेकर सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम होटल पहुंची और वहां मौजूद लोगों से गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान होटल संचालक, कर्मचारियों और मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा उग्र रवैया अपनाया गया तथा आसपास के लोगों से विवाद की स्थिति उत्पन्न होने लगी। स्थानीय स्तर पर आक्रोश और मौके की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस के हटने के बाद संज्ञेय अपराध होने तथा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका जताई गई।
स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हालात सामान्य नहीं होने पर एहतियाती कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएस के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
ये पांच लोग लिए गए हिरासत में
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में चन्द्रकेतु सिंह निवासी लुचुई, थाना सहजनवां, गोरखपुर, अखण्ड प्रताप सिंह निवासी लक्षियाखास, थाना पटहेरवा, कुशीनगर, अंकुश प्रजापति निवासी बकुलही, थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर, आलोक भट्ट निवासी पुण्डा, थाना सहजनवां, गोरखपुर तथा हरजीत मौर्या निवासी शनिचारा पूर्वी, थाना महुली, संतकबीरनगर शामिल हैं।
होटल के अभिलेखों की भी होगी जांच
पुलिस ने बताया कि होटल के संचालन और वैधता से संबंधित अभिलेखों की जांच के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी, खलीलाबाद को रिपोर्ट भेजी जा रही है। अभिलेखों की जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक पूरी कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के परिजनों को भी कार्रवाई की सूचना दी गई।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी