हुलासगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में जीविका पति की हत्या से इलाके में सनसनी
बिशुनपुर गांव में शख्स की हत्या, नदी से बरामद हुआ शव
बिशुनपुर गांव में एक शख्स की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नदी से शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हुलास गंज पुलिस को मंगलवार की सुबह यह खबर मिली की फल्गु नदी के बौरी स्थित पुल पर एक बाइक लावारिस हालत में है लेकिन चाभी गाड़ी में ही लगी हुई है। पुलिस द्वारा जब तहकिकात शुरू की गई तब पता चला कि विशुनपुर गांव से एक व्यक्ति गोंगा यादव भी गायब है। पुलिस को यह आभास हो गया कि निश्चित रूप से मामला गंभीर है। पुलिस द्वारा गोंगा यादव की खोज बीन शुरू की गई। उसके घर में कोई नहीं रहता था इस कारण अगर बगल से पूछ ताछ करने पर पता चला कि गोंगा यादव रात में हल्ला हंगामा किया था।जिन लोगों के साथ विवाद हुआ था वे सारे लोग गायब पाए गए। लेकिन विवाद में शामिल ओम प्रकाश यादव उर्फ़ बबलु को पुलिस ने फोन लोकेशन के आधार पर पकड़ लिया।इस बीच ग्रामीणों द्वारा गांव के पास फल्गु नदी में लाश होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पंहुच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तथा इस घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि लाश देखने से यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि मृतक की हत्या अन्यत्र करके लाश को नदी में डाल दिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड