एनटीपीसी के दो नंबर गेट के पास i20 कार से 297 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
एनटीपीसी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर की कार्रवाई, पुलिस ने कार की जब्त
एनटीपीसी थाना क्षेत्र में सोमवार को एनटीपीसी की सीआईएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। एनटीपीसी के दो नंबर गेट के समीप करीब 11 बजे संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक i20 कार की जांच के दौरान पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने 297 लीटर विदेशी शराब बरामद की। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कार का चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
बताया जाता है कि सोमवार दोपहर एनटीपीसी की सीआईएसएफ टीम और पुलिस की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दो नंबर गेट के समीप एक i20 कार को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। टीम ने जब कार की जांच की तो उसके अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया।
कार चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही वाहन के कागजात और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
एनटीपीसी थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने बताया कि i20 कार से 297 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। चालक मौके से फरार हो गया। वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड