शुरू न्यूज़
कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्नो बगिचा स्थित एक कुएं से बुधवार को एक 20 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान गणेश यादव की पुत्री मिरचो कुमारी के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि मिरचो कुमारी का विवाह दो वर्ष पूर्व सनोखर थाना क्षेत्र के वालीपुर गांव निवासी परमानंद यादव से हुआ था और उसकी एक पुत्री भी है। वह इन दिनों अपने मायके में ही रह रही थी। परिजनों के अनुसार, पति ने फोन करके उसे बुलाया था। जब वह देर शाम तक वापस नहीं आई, तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान, घर के पास स्थित बगिचा में उसकी चप्पलें मिलीं और आगे बढ़ने पर कुएं में उसका शव पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने रसलपुर थाना क्षेत्र में आवेदन देकर पति सहित तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। रसलपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने पुष्टि की है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड