जिलाधिकारी ने मेहदावल पंचमुखी शिव मंदिर पक्का पोखरा में निर्माणाधीन कल्याण मंडप का किया निरीक्षण
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा मेहदावल में पंचमुखी शिव मंदिर पक्का पोखरा परिसर में निर्माणाधीन मंडप भवन निर्माण की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित ठेकेदार/कार्यकारी संस्था को आगामी 15 अक्टूबर 2026 तक कल्याण मंडप भवन निर्माण कार्य की डेडलाइन निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा की आवश्यकता अनुसार मैनपॉवर को बढ़ाकर कार्य पूर्ण करते हुए संबंधित को हैंडओवर किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में खराब विद्युत लाइटों को ठीक करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम मेहदावल राजकुमार, नायब तहसीलदार मेहदावल आदि उपस्थित रहे
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड