मेहदावल पुलिस ने नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म में वाँछित आरोपी को किया गिरफ्तार
मेहदावल पुलिस ने तत्परता से की कार्रवाई
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
एसपी के निर्देशन एवं सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेहदावल पुलिस के प्रभारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आज सोमवार को थाना मेहदावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 368/2026 धारा 137(2)/87/64(2)(m) बीएनएस व 5l/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित आरोपी सूरज साहनी पुत्र घोलर निवासी ग्राम भौरा थाना मेंहदावल जिला सन्तकबीरनगर को ग्राम सभा भौरा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
विदित हो कि वादी द्वारा दिनाँक 27.08.2026 को थाना मेहदावल पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना मेहदावल पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। इस बाबत गिरफ्तार करने में पुलिस कर्मी उ0नि0 विनोद कुमार सिंह व आरक्षी महेश कुमार शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड