डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
बैरकों की सघन तलाशी, कैदियों से संवाद कर जानी समस्याएं
संतकबीरनगर, 31 अगस्त। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को जिला कारागार संतकबीरनगर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, मेस, कार्यालय तथा पूरे जेल परिसर की सघन तलाशी कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। इसके बाद उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न करने पाए तथा सभी सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यवाहियों का पूरी पारदर्शिता और सतर्कता के साथ पालन किया जाए।
अधिकारियों ने जेल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष जोर देते हुए नियमित साफ-सफाई, अनुशासन और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन सतर्क एवं मुस्तैद दिखाई दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड