वर्दी में सेवा, हाथों में झाड़ू: संतकबीरनगर पुलिस का विशेष स्वच्छता अभियान
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी पुलिस परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चले इस अभियान में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, सभी थानों, चौकियों एवं विभिन्न पुलिस शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की।
पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन, परेड ग्राउंड, परिवहन शाखा, मेस, जिम्नेजियम, इनडोर शूटिंग रेंज, पुलिस कैंटीन तथा बैरकों की व्यापक सफाई कराई गई। साथ ही कार्यालयीन अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और शस्त्रागार की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
पुलिस कार्यालय एवं सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी स्वच्छता अभियान चलाकर अभिलेखों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया गया। वहीं जनपद के सभी थाना और चौकी परिसरों में प्रशासनिक भवन, पुलिस वाहन, मेस, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार तथा मालखाना की साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।
इसके अलावा डायल-112, यातायात शाखा, रेडियो शाखा, जनपद नियंत्रण कक्ष, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) तथा साइबर थाना सहित अन्य पुलिस शाखाओं में भी स्वच्छता एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव का कार्य किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित पुलिस परिसर बेहतर कार्यसंस्कृति और जनसेवा की गुणवत्ता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी इकाइयों को नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड