दुबई में बैठे सरगना के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
दुबई में बैठे सरगना के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
कानपुर के थाना फजलगंज पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना सुल्तान मिर्जा वर्तमान में दुबई में बैठकर नेटवर्क संचालित कर रहा है। पुलिस को अब तक की जांच में देश-विदेश में करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की आशंका है।पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लैपटॉप, मोबाइल फोन, POS मशीनें, ATM और 89 क्रेडिट कार्ड, सिम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, रजिस्टर, आधार कार्ड की छायाप्रतियां, इंक पैड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, फजलगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल देव उर्फ शर्टी, अमय प्रताप और रोहित सिंह उर्फ रुद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड