गोरखपुर में 7 कल्याण मंडपम बुकिंग के लिए तैयार, 11 हजार एवं 21 हजार रुपये में बुकिंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अल्प आय वर्ग के लोग भी भव्य मैरेज हाल से बेटी की शादी का सपना पूरा कर सकें, इसके लिए गोरखपुर में कल्याण मंडपम बनाने का निर्देश दिया था।
यह जिम्मेदारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) और नगर निगम को दी गई थी। दोनों विभागों को मिला लें तो अब तक 7 कल्याण मंडपम का काम पूरा हो चुका है। इनमें से 6 मंडपम में बुकिंग हो रही है, सातवें में भी अब बुकिंग शुरू हो जाएगी। 7 में से 5 मंडपम GDA ने बनवाए हैं और इनकी बुकिंग भी प्राधिकरण की ओर से की जा रही है।
दो कल्याण मंडपम का संचालन नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। आम लोग इन कल्याण मंडपम में शादी, मुंडन, जन्मदिन पार्टी जैसे मांगलिक आयोजन करा सकते हैं। प्राधिकरण की ओर से 11 हजार एवं 21 हजार रुपये में बुकिंग की जा रही है।
यहां बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर होती है। यानी जो पहले आएगा, उसे ही बुकिंग मिलेगी। जिस तिथि में हाल खाली होगा, उसी तिथि में बुकिंग होगी। बुकिंग कराने वाले लोगों को हाल के साथ पूरा परिसर भी दिया जाएगा।
नगर निगम की ओर से सूरजकुंड एवं खोराबार में कल्याण मंडपम का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही GDA की ओर से मानबेला, राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र के टोला पीरू शहीद, बिछिया जंगल तुलसीराम, जंगल बेनी माधव एवं बशारतपुर के कल्याण मंडपम का संचालन किया जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से नकहा नंबर 2 में एक और कल्याण मंडपम का निर्माण किया जा रहा है। 3 और कल्याण मंडपम प्रस्तावित हैं।
लगभग सभी कल्याण मंडपम के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से धनराशि दी है। लगभग 2 करोड़ रुपये प्रति मंडपम मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से दिए हैं।
GDA ने जिन कल्याण मंडपम का निर्माण कराया है, वहां शेष धनराशि अपने संसाधन से लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कल्याण मंडपम बनाने के लिए जगह तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड