बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को अधिकार व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
महुली पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो चेकिंग में 80 लोगों से पूछताछ
महुली, संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को थाना महुली पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपनिरीक्षक नागेन्द्र पाण्डेय, मुख्य आरक्षी पुष्पा यादव, महिला कांस्टेबल शालिनी तिवारी एवं महिला पीआरडी उषा ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, पुलिस 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
एंटी रोमियो अभियान भी चला
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महुली पुलिस ने तीन स्थानों पर एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 80 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें 8 लोगों से माफीनामा भरवाया गया तथा 72 लोगों को भविष्य में अनुशासन बनाए रखने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।
थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि बहू-बेटियों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज का साझा संकल्प है। महुली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड