रक्षाबंधन पर महुली पुलिस का विशेष अभियान: 20 मनचलों पर कार्रवाई, 15 वाहनों का चालान
संतकबीरनगर, महुली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहन-बेटियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना महुली पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बाजारों, चौराहों, बस व टैक्सी स्टैंड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सघन निगरानी और वाहन चेकिंग की गई।
मिशन मजनू अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमते मिले 20 नवयुवकों को चिन्हित कर पूछताछ की। सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी देते हुए माफीनामा भरवाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़, पीछा करने या अभद्रता की किसी भी शिकायत पर तत्काल नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यातायात सुरक्षा अभियान के दौरान तेज गति, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सुरक्षित गति बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो टीम को विशेष रूप से सक्रिय रखते हुए प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लगातार गश्त कराई गई, ताकि रक्षाबंधन के दौरान महिलाएं और बालिकाएं निर्भय होकर आवागमन कर सकें।
महुली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहार प्रेम, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महिला उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड