रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

भिटहा में रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने बांधी भाइयों को राखी

Sunil Rai

*रक्षाबंधन पर चतुर्वेदी परिवार में दिखा भाई-बहन के अटूट प्रेम का रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी…………….*

*पैतृक गांव भिटहा में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र की दुआ………….*
*डॉ. उदय प्रताप, राकेश चतुर्वेदी समेत भाइयों ने बहनों को दिए उपहार, सुख-समृद्धि और सुरक्षा का दिया भरोसा…………..*
धनघटा संतकबीरनगर*-:भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के प्रतिष्ठित चतुर्वेदी परिवार के पैतृक गांव भिटहा में भी रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उत्साह और आपसी प्रेम के साथ मनाया गया।
रक्षाबंधन के अवसर पर चतुर्वेदी परिवार की बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर विधि-विधान से राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट करते हुए हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने और उनकी रक्षा-सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सूर्या ग्रुप के एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक एवं पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अखंड प्रताप चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी और रजत चतुर्वेदी ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार प्रदान किए। परिवार में राखी बांधने और मिठाई खिलाने के दौरान प्रेम, अपनत्व और खुशियों का माहौल देखने को मिला।
डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए और सभी भाई अपनी बहनों की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहें।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी