रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

गोरखपुर जेल में बहनों ने बंद भाइयों को बांधी राखी, प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

Amarjeet paswan

*लोकेशन गोरखपुर*

जिला में बंद कैदी भाइयों की सुनी कलाइयों पर बहनों ने बांधी राखी,असमर्थ बहनों को जेल प्रशासन राखी और मिठाई उपलब्ध कराई।
​गोरखपुर।आज रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर जेल में बंद भाइयों से मिलने और उन्हें राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए जेल प्रशासन ने व्यापक एवं सुचारू इंतजाम किए हैं।जेल अधीक्षक डीके पांडे ने बताया कि त्यौहार के मद्देनजर बहनों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।मुलाकात के लिए आने वाली महिलाओं के बैठने के लिए समुचित छांव व कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।इसके साथ ही पीने के साफ पानी का भी उचित प्रबंध किया गया है। परिसर में भीड़ को नियंत्रित रखने और प्रवेश प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा तलाशी,प्रवेश मोहर (गेट पास)और चेकिंग प्रक्रिया को मुस्तैद रखा गया है।ताकि कतारें लंबी न हों और बहनें समय पर अपने भाइयों से मिल सकें।जेल प्रशासन ने एक संवेदनशील पहल करते हुए उन महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की है जो आर्थिक या किसी अन्य कारण से अपने साथ राखी और मिठाई लाने में असमर्थ हैं।ऐसी बहनों को जेल परिसर की ओर से ही निःशुल्क राखी और मिष्ठान उपलब्ध कराया गया, ताकि कोई भी बहन अपने भाई की कलाई सूनी न छोड़े।मुलाकात के दौरान किसी भी आपात स्थिति या स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की टीम को अलर्ट मोड पर तैनात रखा गया है।किसी भी बहन या कैदी की तबीयत खराब होने पर तत्काल निःशुल्क इलाज और दवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
​जेल प्रशासन की इस पहल से कैदियों और उनके परिजनों के बीच रक्षाबंधन का पर्व सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया गया।
बाइट – डी के पाण्डेय जेल अधीक्षक गोरखपुर



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी