रक्षाबंधन पर देशभक्ति का जज्बा: केनफाउंट की छात्राओं ने SSB जवानों को बांधी राखी, जवानों ने दिया सुरक्षा का वचन-
महराजगंज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारत-नेपाल सीमा से भाई-बहन के रिश्ते और देशभक्ति की अनूठी तस्वीर सामने आई। केनफाउंट एकेडमी रुद्रपुर शिवनाथ ( कोल्हुई ) की छात्राओं ने जोगियाबारी स्थित भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB 66वीं वाहिनी के जवानों को राखी बांधकर उनकी सूनी कलाई को स्नेह और अपनत्व से भर दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर अजय कुमार रामचंद्रन के निर्देश पर छात्राएं जोगियाबारी पहुंचीं और सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को अपना भाई मानते हुए राखी बांधी। इस दौरान जवानों ने भी छात्राओं को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए देश की रक्षा के साथ बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
छात्राओं ने कहा, “हमारे भाई घर पर हैं, तो ये जवान देश की सीमा पर हमारी रक्षा कर रहे हैं। इसलिए आज हमने इन्हें अपना भाई बनाया है।”
विद्यालय के डायरेक्टर अजय कुमार रामचंद्रन ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान रक्षाबंधन जैसे पर्व पर भी अपने परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा में डटे रहते हैं। छात्राओं ने जवानों को राखी बांधकर उन्हें परिवार से दूर होने का एहसास नहीं होने दिया।
वहीं SSB इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने छात्राओं और विद्यालय परिवार का आभार जताते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान स्कूली बच्चियों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी, जिससे सभी जवानों को परिवार की कमी महसूस नहीं हुई। उन्होंने इस स्नेह और सम्मान के लिए विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं का धन्यवाद किया।
रक्षाबंधन के इस भावुक अवसर पर सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों और छात्राओं के बीच भाई-बहन का रिश्ता देशभक्ति और भावनाओं की मिसाल बन गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड