रायबरेली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, 879 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर और पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री राणा बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार ऑडिटोरियम पहुंचे।
1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान वे शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करेंगे तथा अवध केसरी स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। सभागार का निर्माण स्वतंत्रता संग्राम के नायक की स्मृति को संजोने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।
मुख्यमंत्री रायबरेली, बछरावां और हरचंदपुर क्षेत्रों के लिए 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही सपेरा समुदाय समेत 60 बेघर परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड