शुरू न्यूज़
सोशल मीडिया पर एक चलती लोकल ट्रेन का चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के डिब्बे को ही शादी का मंडप बना दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सह-यात्रियों के सामने एक युवती की मांग में सिंदूर भर रहा है। इसी बीच, युवती कुछ घबराई हुई दिखती है और कहती है, “मेरा बाप नहीं मानेगा,” जिस पर युवक उसे सांत्वना देता है।
चलती ट्रेन में हुई इस अजीबोगरीब शादी को देखकर वहाँ मौजूद अन्य यात्री भी हैरान रह गए। कुछ यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इस अनोखी घटना पर अपनी-अपनी तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड