शुरू न्यूज़
रायबरेली के ऊंचाहार में कांग्रेस प्रदेश सचिव और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने जोगमगद्दीपुर, धोंधे का पुरवा, करौती, पूरे फकीरन और टीकर अगाचीपुर समेत कई गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं और पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस कार्यक्रम में उनके साथ शैलेन्द्र सिंह, राम दत्त पाण्डेय, कप्तान सिंह, अतेन्द्र सिंह, मोहम्मद शानू, गोलू अग्रहरि, अरविंद सिंह और लवकुश पटेल भी मौजूद रहे।
अतुल सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों पर वृक्षारोपण कर रही है, जबकि वास्तविक संरक्षण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि धान की रोपाई के समय क्षेत्र के किसान खाद और सिंचाई के पानी की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं है। इसके अलावा आज भी कई गरीब परिवार कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं और पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
राहुल गांधी की प्रस्तावित देहरादून सभा का जिक्र करते हुए अतुल सिंह ने कहा कि सभा की अनुमति निरस्त किया जाना सरकार की घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी न्याय की आवाज हैं और देश की जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे पेयजल, सड़क, बिजली, सिंचाई, आवास तथा अन्य सभी स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड