रायबरेली बछरावां थाना क्षेत्र में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रमाकांत के रूप में हुई है। शव खैरानी गांव के पास सड़क किनारे बरामद किया गया।
जानकारी के मुताबिक हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत अपनी कार से प्रेमिका के कहने पर खैरानी गांव की तरफ आया था। इसके बाद खैरानी गांव के पास सड़क किनारे उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रमाकांत की प्रेमिका ने ही उसकी हत्या की है। परिजनों के मुताबिक प्रेमिका खैरानी गांव की रहने वाली है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी बताई जा रही प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड