घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, वारदात C C T V में कैद
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिशनपुरा में रविवार को घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
गांव निवासी रजनीश त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी काले रंग की टीवीएस रेडॉन बाइक (UP 56 AD 8701) रविवार को घर के मुख्य गेट के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब 10:51 बजे एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और बाइक चोरी कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी होने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।
भिटौली थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। संदिग्ध की पहचान कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना से ग्रामीणों में चिंता है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और दोपहिया वाहनों की चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड