रायबरेली (बछरावां): बछरावां कोतवाली क्षेत्र के तोरियार गांव के पास इंदिरा नहर की शाखा माईनर मे एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। नहर की पुलिया के पास मगरमच्छ को तैरते देख स्थानीय लोगों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद एक युवक ने मोबाइल से मगरमच्छ का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में मगरमच्छ पहले नहर के किनारे शांत बैठा दिखाई देता है और फिर धीरे-धीरे गहरे पानी के बीच तैरने लगता है। नहर के आसपास अक्सर ग्रामीणों और बच्चों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों में किसी अप्रिय घटना को लेकर गहरी चिंता और दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले का संज्ञान लेने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इस संबंध में वन विभाग की टीम मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और स्थिति स्पष्ट होने के बाद जरूरी रेस्क्यू कदम उठाई ।
इंदिरा नहर में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलरा
रायबरेली (बछरावां): बछरावां कोतवाली क्षेत्र के महरौरा गांव के पास इंदिरा नहर में सोमवार शाम एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। नहर की पुलिया के पास मगरमच्छ को तैरते देख स्थानीय लोगों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद एक युवक ने मोबाइल से मगरमच्छ का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में मगरमच्छ पहले नहर के किनारे शांत बैठा दिखाई देता है और फिर धीरे-धीरे गहरे पानी के बीच तैरने लगता है। नहर के आसपास अक्सर ग्रामीणों और बच्चों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों में किसी अप्रिय घटना को लेकर गहरी चिंता और दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले का संज्ञान लेने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इस संबंध में वन विभाग की टीम मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और स्थिति स्पष्ट होने के बाद जरूरी रेस्क्यू…किया गया ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड