शुरू न्यूज़
महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली थाना क्षेत्र के जसवल गांव के पगडंडी मार्ग पर एक विदेशी नागरिक को नेपाल जाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने जब इस संदिग्ध विदेशी नागरिक को रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा। इस पर जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया।
एसएसबी जवानों द्वारा पकड़े जाने के बाद इस विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे सघन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां उसके भारत आने, नेपाल जाने के मुख्य उद्देश्य तथा उसके पास मौजूद आवश्यक यात्रा दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं। इस पूरे मामले में जांच पूरी होने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड