स्कूटी और आर्टिगा में जोरदार टक्कर, एक की मौ/त, दो गंभीर घायल
फरेंदा। थाना क्षेत्र के बनकटी में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी और आर्टिगा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान 28 वर्षीय जावेद, निवासी वार्ड नंबर तीन आनंदनगर, की मौ*त हो गई। वहीं दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार बनकटी-शेखुई कट को पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही आर्टिगा कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बनकटी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने 16 वर्षीय फरहान और 14 वर्षीय परी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मृ/त/क के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और आर्टिगा कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Maharajganj
#police
#दुर्घटना
#सड़क
#बनकटी
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड