थानों की जनसुनवाई पर SP शक्ति मोहन अवस्थी की सीधी नजर, Google Meet से हो रही सतत मॉनिटरिंग
थानों की जनसुनवाई पर SP शक्ति मोहन अवस्थी की सीधी नजर, Google Meet से हो रही सतत मॉनिटरिंग
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर दिया जा रहा है।
जनसुनवाई प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा Google Meet के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के साथ ही शिकायतों के निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
महराजगंज पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेह पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निःसंकोच थाना स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड