महराजगंज। पनियरा विधानसभा (319) क्षेत्र में क्षेत्र भ्रमण के दौरान अजय गुप्ता “लल्ला गुप्ता” ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक स्कूली छात्रा की तत्काल मदद की।
महराजगंज। पनियरा विधानसभा (319) क्षेत्र में क्षेत्र भ्रमण के दौरान अजय गुप्ता “लल्ला गुप्ता” ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक स्कूली छात्रा की तत्काल मदद की।
बताया जा रहा है कि परतावल से हरपुर महंत जाने वाले मार्ग पर स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल होकर सड़क पर पड़ी थी। हादसे में उसके सिर पर चोट लगी थी।
मौके पर पहुंचते ही अजय गुप्ता ने बिना देर किए छात्रा को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परतावल पहुंचाया, जहां उसका तत्काल उपचार शुरू कराया गया।
छात्रा के पास मौजूद स्कूल आई-कार्ड से उसकी पहचान साक्षी गिरी, निवासी ग्राम चौपरिया के रूप में हुई। आई-कार्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से उनके पिता से संपर्क कर घटना की सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल बुलाया गया।
समय पर मिली इस मदद की क्षेत्र में सराहना की जा रही है और लोग इसे मानवता व संवेदनशीलता की मिसाल बता रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड