रक्षाबंधन पर सहजनवा–बखिरा मार्ग पर भीषण जाम, घंटों फंसी रही एम्बुलेंस
घघसरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सहजनवा–बखिरा मार्ग पर भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। त्योहार के अवसर पर उमड़ी भीड़ ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस गईं। एक मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस घंटों जाम में फंसी रही, जिससे लोगों में चिंता और नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अवसरों पर यातायात व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, जिसके कारण समस्या लगातार बढ़ती गई।
घघसरा से सहजनवा तक का पूरा मार्ग दिनभर जाम की चपेट में रहा। राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में त्योहारों के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड