नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बाद तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बाद तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने नेपाल में एक और बड़े खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में एक बड़ी बैरियर झील बन गई है, जिसमें करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा है और झील पहले ही ओवरफ्लो हो रही है। आशंका है कि अगले तीन दिनों में करीब 30 लाख घन मीटर अतिरिक्त पानी इसमें पहुंच सकता है, जिससे झील के टूटने का खतरा काफी बढ़ गया है।
चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास झील टूटने के उच्च जोखिम की चेतावनी दी है। वहीं, नेपाल में भोटेकोशी नदी में एक और बड़ी बाढ़ की आशंका जताई गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड