ईद मिलादुन्नबी पर 31 जोड़ों ने एक साथ कबूल किया निकाह, गरीब बेटियों के घर बसाने की अनोखी पहल
इंदौर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिद्दीकी अकबर कमेटी की ओर से 31 गरीब बेटियों का सामूहिक निकाह कराया गया। इस खास आयोजन में शहर के मुस्लिम समाज के लोगों के साथ कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की।
कमेटी की ओर से नवविवाहित जोड़ों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए का गृहस्थी का सामान, शादी के कपड़े और जरूरत का अन्य सामान दिया गया। वहीं बारातियों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई।
आयोजकों का कहना है कि हर साल ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सामूहिक निकाह के जरिए जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का प्रयास किया जाता है।
📍 इंदौर | ईद मिलादुन्नबी | सामूहिक निकाह
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड