शुरू न्यूज़
इंदौर के चम्पाबाग इलाके में एक दबंग की खुलेआम दादागिरी का मामला सामने आया है, जहां ग्रीन पार्क के रहने वाले वसीम अकरम की स्क्रैप दुकान पर दिनदहाड़े गाली-गलौज की गई। घटना 18 जुलाई की दोपहर की है, जब वसीम अस्पताल गए हुए थे और दुकान पर उनका दोस्त सतपाल सिंह बैठा था। इसी दौरान इलाके का ही दबंग हारुण रंगीला उर्फ दादा दुकान के सामने पहुंचा और गाड़ी खड़ी कर वसीम के नाम पर जमकर अभद्रता करने लगा।
जब दुकान पर मौजूद सतपाल सिंह ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी और भड़क गया। उसने जाते-जाते धमकी दी कि अगर बबला को बोलकर थाने में रिपोर्ट की, तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। इस धमकी के बाद से पीड़ित कारोबारी बेहद दहशत में है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी हारुण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड