इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर उत्साह
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल और विक्रम मस्ताल हनुमान (मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव) ने कॉलेजों में युवाओं से की मुलाकात
इंदौर। 19 सितंबर को आयोजित होने वाले राहुल गांधी के बहुप्रतीक्षित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर शहर के युवाओं और छात्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विक्रम मस्ताल(हनुमान) सक्रिय रूप से मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में वे गुरुवार को शहर के विभिन्न कॉलेज पहुंचे और युवाओं से संवाद किया। कॉलेजों में छात्रों की ओर से मिले सकारात्मक समर्थन से यह साफ है कि इंदौर का युवा वर्ग इस मुहिम से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.
कॉलेजों में किया जनसंपर्क और सीधी चर्चा…
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल और विक्रम मस्ताल (हनुमान) ने कई प्रमुख महाविद्यालयों (कॉलेजों) में पहुंचकर विद्यार्थियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छात्रों को 19 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे बड़ी संख्या में आगे आएं और इस मंच से जुड़कर अपनी बात रखें.
अभियान की ये है मुख्य विशेषताएँ:-
सत्यनारायण पटेल, विक्रम मस्ताल(हनुमान) और उनकी टीम ने शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्रों से सीधा संपर्क किया और कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया।
शहर भर में ऑटो रिक्शा, होर्डिंग्स, कटआउट्स और डिजिटल माध्यमों के साथ-साथ एलईडी वैन के जरिए ‘छात्रों की गूंज’ का संदेश जगह-जगह हर युवा तक पहुंचाया जा रहा है।
इस मुहिम का प्रमुख उद्देश्य देश और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की कमियों, पेपर लीक और परीक्षा घोटालों जैसी गंभीर समस्याओं के खिलाफ युवाओं को एकजुट करना है।
इंदौर जिले के संपूर्ण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ा जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड