70 लाख के कर्ज से परेशान दवा कारोबारी ने की आत्महत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर में दवा कारोबारी महेंद्र सोनी की आत्महत्या के मामले में लसूड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने व्यवसाय के लिए करीब 70 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन कारोबार में नुकसान होने के कारण वह रकम नहीं लौटा पा रहा था।
वीओ
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, ओमेक्स सिटी निवासी 45 वर्षीय दवा कारोबारी महेंद्र सोनी ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महेंद्र सोनी ने दवा कारोबार के लिए पांच लोगों से करीब 70 लाख रुपये उधार लिए थे। कारोबार ठीक चलने तक वह उधार की रकम और ब्याज का भुगतान करता रहा, लेकिन व्यापार में अचानक नुकसान होने के कारण भुगतान में देरी होने लगी।
आरोप है कि इसके बाद रुपये देने वाले लोग महेंद्र सोनी पर लगातार दबाव बनाने लगे। उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया और बाजार में बदनाम करने का प्रयास भी किया गया। लगातार बढ़ते मानसिक दबाव से परेशान होकर कारोबारी ने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया।
जांच के बाद पुलिस ने भूपेंद्र चौहान, मोहित सोनी और राहुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोल्डी खुराना और उसकी पत्नी पूजा खुराना फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
बाइट
राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड