राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
— इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यक्रम की अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था, रूट और आयोजन के खर्च को लेकर कई सवाल खड़े किए। कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में जानबूझकर अड़चनें पैदा की जा रही हैं।
वीओ— नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदौर में दीप जलाने के बजाय सरकार को सागर और देवास की घटनाओं पर शोक व्यक्त करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार जिन दीयों को जला रही है, उन्हें बुझाने का काम प्रदेश के छात्र करेंगे।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरएसएस को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी बड़ी धांधली होती है, वहां उसका मुखिया आरएसएस से जुड़ा होता है और देश के कई बड़े पदों पर आरएसएस से जुड़े लोग बैठे हैं।
राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति को लेकर पटवारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रतिदिन नए विवाद खड़े किए जा रहे हैं। कभी कार्यक्रम के रूट को लेकर आपत्ति जताई जा रही है तो कभी अतिरिक्त राशि जमा कराने की मांग की जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि आयोजन के लिए निर्धारित राशि पहले ही जमा कराई जा चुकी है।
पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इंदौर दौरे के दौरान सभी अनुमतियां आसानी से दे दी गईं, जबकि राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगातार बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर परेशानी सहने के लिए तैयार है, लेकिन ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम तय समय पर आयोजित होगा।
जीतू पटवारी ने यह भी आरोप लगाया कि अनुमति प्रक्रिया के दौरान राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या तक का हवाला दिया गया। उन्होंने राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। फिलहाल कार्यक्रम की अनुमति, सुरक्षा और रूट को लेकर कांग्रेस तथा प्रशासन के बीच बातचीत जारी है।
बाइट— जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड