रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

इंदौर में शराब विवाद में दोस्त ने की हत्या, चाकू से किए कई वार

SUNDARAM EXPRESS NEWS

इंदौर में शराब के विवाद में पड़ोस में रहने वाले दोस्त ने की हत्या, सब्जी काटने वाले चाकू से किए कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
एंकर – इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में शराब पीने को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पड़ोसी दोस्त ने गुस्से में सब्जी काटने वाले चाकू से 50 वर्षीय व्यक्ति पर कई वार कर दिए। घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
वीओ – दरअसल यह घटना 10 अगस्त की रातआर्य समाज वाली गली, भागीरथपुरा में हुई। मृतक की पहचान राजेश नायक के रूप में हुई है, जो पिंटू आर्य के मकान में किराए से रहता था। उसका पड़ोसी हरिओम बंजारा शराब पीने की बात को लेकर राजेश से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर हरिओम ने गाली-गलौज करते हुए राजेश पर सब्जी काटने वाले चाकू से कई वार कर दिए। सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजेश को एमवाय अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक और आरोपी दोनों उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के रहने वाले हैं और इंदौर में फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करते हैं। वही इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा गया है।
बाइट – अभिषेक रंजन — डीसीपी
हेडलाइन
इंदौर में शराब को लेकर दोस्तों में विवाद, सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर पड़ोसी की हत्या
एंकर
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित भागीरथपुरा में शराब पीने की बात को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पड़ोस में रहने वाले दोस्त ने गुस्से में 50 वर्षीय व्यक्ति पर सब्जी काटने वाले चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
वीओ
दरअसल, घटना 10 अगस्त की रात भागीरथपुरा की आर्य समाज वाली गली में हुई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेश नायक के रूप में हुई है, जो पिंटू आर्य के मकान में किराए से रहता था। बताया जा रहा है कि राजेश का पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त हरिओम बंजारा से शराब पीने की बात को लेकर विवाद हो गया था।
विवाद बढ़ने पर हरिओम ने गाली-गलौज करते हुए राजेश पर सब्जी काटने वाले चाकू से कई वार कर दिए। सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राजेश को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपी दोनों उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के रहने वाले हैं। दोनों इंदौर में फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपी हरिओम बंजारा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। चाकू को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
बाइट
अभिषेक रंजन — डीसीपी



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी