शुरू न्यूज़
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया, जब विकास नगर निवासी मजदूर राजेंद्र करोले सीधे गैस सिलेंडर लेकर ही अधिकारियों के समक्ष पहुंच गए। पीड़ित मजदूर का गंभीर आरोप है कि उन्हें गैस की जगह पानी से भरा हुआ सिलेंडर दिया गया था। पीड़ित ने बताया कि कई बार गैस एजेंसी में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद न तो उनकी कोई सुनवाई की गई और न ही उनका सिलेंडर बदला गया। इसके विपरीत, गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें वहां से भगा दिया।
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने खाद्य विभाग को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशों के अनुसार, इस विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड