शुरू न्यूज़
मुरैना जिले के कैलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चमरगवां में महिला सरपंच के पति लक्ष्मण धाकड़ की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंचायत में हुए निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं और अवैध निर्माण की शिकायत की जांच करने पहुंचे प्रशासनिक दल के सामने ही सरपंच पति और उनके परिजनों ने शिकायतकर्ता को डराया, धमकाया और जमकर गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
घटना उस समय की है जब जनपद पंचायत कैलारस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री रामपाल करजरे एवं अन्य कर्मचारी शिकायत की जांच के लिए गांव पहुंचे थे। अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद सरपंच पति लक्ष्मण धाकड़ बेखौफ होकर अपनी दबंगई दिखाते नजर आए। जांच अधिकारी के सामने हुई इस गुंडागर्दी के बाद अब जनपद सीईओ की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
वर्तमान में चमरगवां ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती विद्या धाकड़ हैं। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद अब जनता की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या शिकायतकर्ता को सुरक्षा देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते और आपसी समझौते में दबा दिया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड