#नदी का कहर: घर तक पहुंचा पानी, फसल बर्बाद होने से किसान परेशान
#अम्बाह। कुंवारी नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नदी का पानी घरों तक पहुंच गया है, वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। हालात को लेकर किसानों में भारी चिंता और आक्रोश है। #मुरैना की अम्बाह तहसील में कुंवारी नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते हाल ही में ग्रामीणों के रेस्क्यू की खबरें भी सामने आई हैं।
फसल बर्बाद होने से परेशान एक किसान ने कथित तौर पर #आत्महत्या का प्रयास करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और राहत राशि दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ने से घरों और खेतों में पानी भर गया है। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन से मांग है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज किए जाएं और किसानों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड