बड़े-बड़े दावों और ‘डबल इंजन’ सरकार के विकास की बातों के बीच, मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई है जो पूरे सिस्टम को शर्मसार कर देने वाली है। डिजिटल
लोकेशन _ मुरैना
बड़े-बड़े दावों और ‘डबल इंजन’ सरकार के विकास की बातों के बीच, मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई है जो पूरे सिस्टम को शर्मसार कर देने वाली है। डिजिटल इंडिया और चमचमाती सड़कों के विज्ञापनों के पीछे छिपी असली हकीकत को उजागर करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मुरैना के सबलगढ़ की जॉन्सिल पंचायत का बताया जा रहा है, जहां एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तो दूर, एक पक्की सड़क या पुल तक नसीब नहीं हुआ। उफनती नदी को पार करने के लिए ग्रामीणों को इस महिला को चारपाई पर लिटाकर ले जाना पड़ा।ये तस्वीरें किसी आदिम युग की नहीं, बल्कि आज के तथाकथित विकसित दौर की हैं। सबलगढ़ की जॉन्सिल पंचायत का यह वीडियो रूह कंपा देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही है, दर्द से कराह रही है, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने के लिए गांव में कोई रास्ता नहीं है। मजबूरी में गांव के युवकों ने महिला को चारपाई पर लिटाया और अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी को पार कराया। महिला की तड़प देखकर उसके साथ चल रही महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वीडियो में महिलाएं नेताओं और प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं। चुनावी वादे करने वाले नेताओं पर अपनी भड़ास निकालते हुए महिलाएं पूछ रही हैं कि आखिर उनका विकास कहां है? वोट मांगने के समय हाथ जोड़ने वाले नेता आज इस मजबूरी के समय कहां छिपे हैं
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड